देश-दुनिया की अभी तक की 100 बड़ी खबर | Non Stop 100 Aaj Tak | Top 100 News | Hindi News
Bihar ELection 2020 में आखिरी चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है और लोगों को अब 10 नवंबर को चुनाव नतीजों का इंतजार है. सबके मन में यही सवाल है कि नीतीश कुमार अपनी सत्ता बचा पाएंगे या फिर तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन इस चुनावी रण में बाजी मारेगा. हालांकि तीन चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आये हैं उसमें सीएम नीतीश कुमार की सत्ता जाती हुई नजर आ रही है जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बड़े अंतर से जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि बिहार में इस बार कुल तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं. पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीट, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ. इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल में कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे किया गया है और इसका सैंपल साइज 63081 रहा. इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बिहार के इस विधानसभा चुनाव में विकास का मुद्दा हावी रहा. करीब 42 फीसदी लोगों के अनुसार, विकास राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा है जबकि 30 फीसदी लोगों ने माना कि राज्य में बेरोजगारी दूसरी सबसे बड़ी समस्या और मुद्दा है. इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों में तेजस्वी यादव बिहार में सीएम पद की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. बिहार में 35 फीसदी लोगों ने नीतीश को सीएम पद की पहली पसंद माना है जबकि 44 फीसदी लोगों की पहली पसंद तेजस्वी यादव हैं. महिलाओं ने भी सीएम के तौर पर तेजस्वी को पहली पसंद के तौर पर जाहिर किया है. जबकि 42 फीसदी महिलाओं ने नीतीश का समर्थन किया. ऐसे ही पुरुषों के आंकड़े को देखें तो 37 फीसदी लोगों ने नीतीश को सीएम पद की पहली पसंद बताया जबकि 44 फीसदी पुरुषों ने तेजस्वी को सीएम के तौर पर अपना समर्थन दिया. पाटलिपुत्र क्षेत्र को बीजेपी का अब तक गढ़ माना जाता रहा है लेकिन इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन ने यहां भी सेंध लगा दी है. महागठबंधन यहां 61 सीटों में से 33 सीटों पर बाजी मारती नजर आ रही है. वहीं, एनडीए के खाते में 26 सीटें जाती दिख रही है. एलजेपी के खाते में 1 और अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है. अगर बिहार में क्षेत्रवार राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की बात करें तो इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मिथिलांचल में महागठबंधन एनडीए को पछाड़ कर आगे बढ़ गया है. मिथिलांचल की 60 सीटों में महागठबंधन को 36 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं एनडीए को सिर्फ 23 सीटें मिलने की संभावना हैं. बता दें कि मिथिलांचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. सीमाचंल में विधानसभा की 24 सीटें हैं और यहां पर बीजेपी हमेशा से कमजोर रही है. ऐसे में यहां एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है और महागठबंधन एनडीए पर हावी दिख रहा है. इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मुस्लिम बहुल इस इलाके में महागठबंधन को 15 जबकि एनडीए को सिर्फ 6 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं जीडीएसएस को 3 सीट मिलने की संभावना. भोजपुर क्षेत्र में भी महागठबंधन एनडीए को पछाड़ता हुआ नजर आ रहा है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के आकंड़ों के मुताबिक, महागठबंधन को भोजपुर क्षेत्र की 49 सीटों में से 33 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. एनडीए को 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलजेपी को एक सीट मिल सकती है. वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 33 प्रतिशत और महागठबंधन को 45 प्रतिशत का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के आकंड़ों के मुताबिक चंपारण में भी एनडीए के मुकाबले महागठबंधन बढ़त बनाते हुए नजर आ रहा है. महागठबंधन की तुलना में एनडीए चंपारण क्षेत्र में अधिक वोट शेयर के बावजूद पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है. क्षेत्र की 18 सीटों में से महागठबंधन को 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 10 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एनडीए 44 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आठ सीटें जीत सकती है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार कोसी क्षेत्र में भी महागठबंधन बाजी मारता हुआ नजर आ रहा है. कोसी क्षेत्र की 31 में से 23 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीतते हुए नजर आ रहे हैं जबकि एनडीए को सिर्फ आठ सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #Aajtak #HindiNews ------------------------------------------------------------------------------------ Aaj Tak Live TV | Aaj Tak | Hindi News | आज तक लाइव Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://ift.tt/2O0Jelh Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://ift.tt/2LNHhZ1 Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://ift.tt/1lXhJ7S Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://ift.tt/2ZZgnD8 Follow us on Telegram: https://ift.tt/2GBzgoK Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Tez: http://www.youtube.com/user/teztvnews
View on YouTube
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment